16 Apr 2024, 12:44:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

सफेद बालों की वजह से होना पड़ता है शर्मिंदा, तो कढ़ी पत्ते की मदद से पाएं नेचुरल ब्लैक हेयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2023 3:18PM | Updated Date: Apr 17 2023 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खानपान में लापरवाही और लगातार बिगड़ रही जीवनशैली की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। लाइफस्टाइल के साथ ही हमारे आसपास का वातावरण भी हमारी सेहत को काफी प्रभावित करता है। सेहत के साथ ही इन सभी कारकों का असर हमारी त्वचा और बालों पर भी पड़ता है। इन दिनों कई लोग बालों से जुड़ी तमाम समस्याओं से परेशान हैं। गिरते, झड़ते और टूटते बालों के अलावा कई लोग असमय सफेद होते बालों की वजह से भी काफी परेशान रहते हैं।

सफेद होते इन बालों को छिपाने के लिए लोग कलर या डाई लगाना शुरू कर देते हैं। लेकिन केमिकल वाले यह हेयर कलर बालों को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से अपने बालों को काला करना चाहते हैं, तो इसके लिए कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने वाला कढ़ी पत्ता बालों से जुड़ी कई समस्याओं में भी काफी गुणकारी है। तो चलिए जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए कैसे करें कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल-

अक्सर मेलानिन की कमी की वजह हमारे बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं। वहीं, कढ़ी पत्ते के इस्तेमाल से मेलानिन की यह कमी दूर होती है। ऐसे में आप अपने बालों को नेचुरली काला करने के लिए कढ़ी पत्ते से बना हेयर मास्क लगा सकते हैं। इस मास्क के इस्तेमाल से न सिर्फ आपके बाल काले होंगे, बल्कि यह चमकदार भी बनेंगे। आप इन तरीके से हेयर मास्क बना सकते हैं।

हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री

15-20 कढ़ी पत्ते

आधा कप दही

तीन चम्मच नारियल का तेल

विटामिन ई की कैप्सूल

ऐसे बनाए हेयर मास्क

कढ़ी पत्ते का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले पत्तों की पीसकर पेस्ट बना लें।

अब इस पेस्ट में नारियल का तेल और दही मिलाकर अच्छे से फेंट लें।

इसके बाद इसमें विटामिन ई की कैप्सूल को मिलाकर हेयर मास्क बना लें।

अंत में इस पेस्ट को हल्का सा गुनगुना करें। बस तैयार है हेयर मास्क।

ऐसे करें इस्तेमाल

हेयर मास्क लगाने से पहले बालों को शैंपू की मदद से अच्छे से धो लें।

जब बाल सूख जाए, तो इस मास्क को अच्छी तरह से बालों पर लगाएं।

एक घंटे बाद जब हेयर मास्क सूख जाए, तो बालों को धो लें।

बेहतर परिणामों के लिए आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »