19 Apr 2024, 15:39:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डेनमार्क ओपन और डेनमार्क मास्टर्स के लिए भारतीय बैडमिंटन टीमें घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2020 2:26PM | Updated Date: Sep 11 2020 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डेनमार्क ओपन और डेनमार्क मास्टर्स के लिए भारतीय बैडमिंटन टीमों की घोषणा कर दी गयी है। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत फिटनेस संबधी चिंताओं को लेकर डेनमार्क चरण से हट गए हैं। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने गुरुवार को डेनमार्क ओपन और डेनमार्क मास्टर्स के लिए भारतीय टीमों की घोषणा की।
 
डेनमार्क ओपन का आयोजन 13 से 18 अक्टूबर और डेनमार्क मास्टर्स का आयोजन 20 से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा। डेनमार्क ओपन और डेनमार्क मास्टर्स के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम इस प्रकार है। डेनमार्क ओपनः किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू। डेनमार्क मास्टर्सः सायना नेहवाल, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »