25 Apr 2024, 11:05:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व चैंपियन पीवी सिंधू एक स्थान गिरीं, प्रणीत टॉप-10 से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2020 1:35AM | Updated Date: Mar 18 2020 1:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व चैंपियन पीवी सिंधू को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में हारने का नुकसान एक स्थान की गिरावट के साथ उठाना पड़ा है जबकि बी साई प्रणीत टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। सिंधू को क्वार्टरफाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा से हार का सामना करना पड़ा था। सिंधू अब छठे स्थान से खिसक कर सातवें स्थान पर पहुंच गयी हैं जबकि स्पेन की कैरोलिना मारिन एक स्थान के सुधार के साथ छठे नंबर पर पहुंच गयी हैं। ऑल इंग्लैंड में तीसरी बार चैंपियन बनीं चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने फिर से नंबर एक स्थान हासिल कर लिया।
 
जू यिंग ने फाइनल में चीन की चेन यू फेई को हराया था। फेई अपना नंबर एक स्थान गंवाकर दूसरे नंबर पर खिसक गयी हैं जबकि यू यिंग फिर से शीर्ष स्थान पर विराजमान हो गयी हैं। टूर्नामेंट के पहले राउंड में बाहर होने वाली भारत की सायना नेहवाल 20वें स्थान पर बनी हुई हैं। पुरुष एकल में बी साई प्रणीत तीन स्थान गिरकर 13वें नंबर पर खिसक गए हैं जबकि किदांबी श्रीकांत का 14वां स्थान बरकरार है। परुपल्ली कश्यप भी 24वें नंबर पर बने हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »