29 Mar 2024, 12:24:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु खिताब से एक कदम दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 1:23AM | Updated Date: Jul 21 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन सुपर 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 24 साल की स्टार स्टलर ने शनिवार को सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-3 चीन की चेन यू फेई को महज 46 मिनट में 21-19, 21-10 से मात दी। वर्ल्ड नंबर-5 सिंधु ने इस जीत के साथ ही चेन यू फेई के खिलाफ अपना कॅरियर रिकॉर्ड 5-3 का कर लिया है। शानदार लय में चल रहीं सिंधु के पास साइना नेहवाल के बाद इंडोनेशिया ओपन का महिला सिंगल्स खिताब जीतने का मौका है।

साइना ने 2009, 2010 और 2012 में यह खिताब जीता था। अब रविवार को फाइनल में सिंधु का मुकाबला जापान की वर्ल्ड नंबर-4 अकाने यामागुची से होगा। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 ताइवान की ताइ जु यिंग को 32 मिनट में 21-9, 21-15 से मात दी। यामागुची के खिलाफ सिंधु का 10-4 का कॅरियर रिकॉर्ड है। सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-2 जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-14, 21-7 से हराकर इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। शुक्रवार को खेले गए महिला एकल के क्वार्टर फाइनल मैच में उन्होंने ओकुहारा को 44 मिनट में मात दी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »