25 Apr 2024, 14:04:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

2024 Mercedes-Benz E-Class से उठा पर्दा, बिना पेट्रोल हाइब्रिड मोड पर 100 KM दौड़ जाएगी ये प्रीमियम सेडान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2023 4:02PM | Updated Date: Apr 26 2023 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रीमियम कार निर्माता कंपनी मर्सडीज ने 2024 Mercedes-Benz E-Class से पर्दा उठा दिया है। आज यानी मंगलवार को जर्मन कार निर्माता ने छठी पीढ़ी की Mercedes-Benz E-Class को लॉन्च कर दिया। कंपनी की ये लग्जरी सेजान पहले की तुलना में काफी एडवांस हो चुकी है। कैसी है ये बेबी एस-क्लास कही जाने वाली कार, आइए जान लेते हैं। नई Mercedes-Benz E-Class पुराने मॉडल की तुलना में थोड़ी बड़ी हो गई है। इसके व्हीलबेस में 22 मिमी की बढ़ोतरी की गई है औ अब ये 2,961 मिमी हो गया है। वहीं इस लग्जरी सेडान की लंबाई 4,949 मिमी, चौड़ाई 1,880 मिमी और ऊंचाई 1,468 मिमी है। मर्सिडीज-बेंज ने अपनी नई E-Class के डिजाइन को ईक्यूई से प्रेरित होकर कुछ हिस्सों के साथ अपग्रेड किया है। इसका फ्रंट ग्रिल मर्सिडीज ईक्यू जैसा दिख सकता है। साथ ही इसमें एलईडी हेडलाइट्स और टेल लाइट्स को भी नया रूप दिया गया है और यह स्लिमर हो गई है। इसकी टेल लाइट्स सिग्नेचर स्टार मोटिफ पेश करती हैं। कार के किनारों पर सेडान फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं। इस सेडान में 21 इंच के टायर लगाए गए हैं।

फीचर्स

2024 Mercedes-Benz E-Class में नया एमबीयूएक्स सिस्टम दिया गया है। कार MBUX मल्टीमीडिया प्रीमियम के अलावा, MBUX मल्टीमीडिया प्रीमियम प्लस सिस्टम के साथ भी वैकल्पिक रूप में उपलब्ध होगी। इसके डैशबोर्ड पर 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 14.4 इंच का पोर्ट्रेट-स्टाइल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है। नई E-class में सामने वाले यात्री के लिए एक डिजिटल स्क्रीन भी लगाया गया है। इसमें एक सेल्फी और वीडियो कैमरा भी लगाया गया है। नई ई-क्लास में आईफोन और ऐप्पल वॉच स्मार्टफोन के माध्यम से लॉक और अनलॉक करने के लिए Digital Vehicle Key एक दी गई है।

इंजन

मर्सिडीज की नई E-Class पेट्रोल, डीजल और विकल्प में उपलब्ध होगी। इसे 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 204 एचपी की शक्ति और 320 एनएम का टार्क जनरेट करेगा। वहीं E-Class 300 E को इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा जाएगा जो 129 एचपी और 440 एनएम का टार्क ऑफर कर सकती है। इसकी मदद से चौथी पीढ़ी के प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम की कुल शक्ति 313 hp और संयुक्त टॉर्क 550 Nm हो जाएगा।

यह फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ भी उपलब्ध होगी। मर्सिडीज के अनुसार, वेरिएंट 100 किलोमीटर की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज प्रदान करता है। E-Class 400 e 4Matic 2.0-लीटर इंजन के साथ आएगी जो 252 hp और 400 Nm का टार्क पैदा कर सकता है। वहीं इसका इलेक्ट्रिक मोटर 129 hp और 440 Nm का टार्क जनरेट कर सकता है। इस प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम की कुल संयुक्त शक्ति 381 hp और संयुक्त टॉर्क 650 Nm है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »