25 Apr 2024, 19:40:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Royal Enfield की बड़ी प्‍लानिंग, 350cc की 4 और दमदार Bike लाएगी कंपनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2021 1:44PM | Updated Date: Nov 19 2021 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। Royal Enfield नई मोटरसाइकिल लाने की तैयारी में है। Royal Enfield  350cc की चार और पावरफुल मोटरसाइकिल Launch करेगी। कंपनी इन दमदार बाइक्स को अगले 2 साल में लाएगी। यह बात bikewale की एक रिपोर्ट में कही गई है। कंपनी पिछले 12 महीने में पहले ही नई क्लासिक 350 और Meteor लॉन्च कर चुकी है। Royal Enfield की आने वाली 4 मोटरसाइकिल्स कंपनी के नए J प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होंगी। Royal Enfield Meteor को पिछले साल लॉन्च किया गया था। वहीं, Classic 350 को साल 2021 में पेश किया गया। बाइकवाले डॉटकॉम की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नई मोटरसाइकिल्स को 2 साल के पीरियड में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी नई Bullet 350 लाएगी, जिसका कोडनेम J1B है। यह मॉडल मौजूदा Bullet 350 और Bullet 350 ES को रिप्लेस करेगा। 
 
इसके अलावा, कंपनी Bobber भी लाएगी, जो कि Classic 350 पर बेस्ड होगी। इस बाइक को J1H कोडनेम दिया गया है। यह मोटरसाइकिल सिंगल सीट, बॉबर-स्टाइल्ड टॉल हैंडलबार और व्हाइट वॉल टायर्स के साथ आएगी। यह Bobber लॉट का आखिरी लॉन्च होगा और यह शायद सबसे महंगी हो सकती है। बाकी की 2 मोटरसाइकिल्स की पोजिशन अर्बन बाइक के रूप में होगी और इनका कोड नेम J1C2 और J1C1 है। इनमें से एक बाइक Hunter नाम से चर्चा में है। यह दोनों बाइक एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती होंगी। J1C2 कोडनेम वाली बाइक, रॉयल एनफील्ड की देश में सबसे किफायती मोटरसाइकिल हो सकती है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »