20 Apr 2024, 04:26:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

New Toyota Avanza हुई लॉन्च, दमदार फीचर्स और शानदार लुक्स के हो जाएंगे फैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2021 3:18PM | Updated Date: Nov 11 2021 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Toyota कंपनी ने अपनी नई MPV Avanza को लॉन्च कर दिया है। इसे अभी इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। टोयोटा ने इस MPV के स्पोर्टी वेरियंट Toyota Veloz की भी मार्केट में एंट्री करा दी है। नई टोयोटा अवांजा को एक दशक से ज्यादा समय से मार्केट में मौजूद इसके सेकंड जेनरेशन को रिप्लेस करने के लिए उतारा गया है। कंपनी की यह लेटेस्ट MPV बेहतरी लुक्स और फीचर्स से लैस है। आइए जानते हैं डीटेल।
 
खास बात है कि नई अवांजा फ्रंट वील ड्राइव वीइकल है। इससे पहले आने वाले अवांजा के सभी वेरियंट रियर वील ड्राइव हुआ करते थे। कार दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश की गई है। पहला इंजन ऑप्शन ड्यूल VVT-i के साथ आने वाला 1NR-VE 1।3 लीटर नैचुरली ऐस्पिरेटेड DOHC 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन  है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और यह 6000rpm पर 98PS की पावर जेनरेट करता है। कार का पीक टॉर्क 4200rpm पर 121Nm है। नई अवांजा को कंपनी ने 2NR-VE 1।5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ भी पेश किया है। यह 6000rpm पर 106PS की पावर देता है और इसका पीक टॉर्क 4200rpm पर 137Nm का है। इस इंजन के साथ आने वाली अवांजा में 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »