29 Mar 2024, 14:50:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कार प्रोडक्शन पर आनंद महिंद्रा ने दिया Elon Musk को जवाब, बोले- यह हमारे जीवन...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2021 10:10PM | Updated Date: Sep 8 2021 10:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर काफी सक्रिय रहते हैं।वह लोगों से जुड़ने के लिए तरह-तरह की पोस्‍ट भी शेयर करते हैं।  अपने मजेदार पोस्ट की वजह से उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।  इस बार भी महिंद्रा का एक ट्वीट चर्चा में है।  उन्होंने टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) की बात से सहमति जताई कि मोटर वाहन का प्रोडक्शन एक अत्यंत कठिन कार्य है और इसके साथ पॉजिटिव कैश फ्लो जेनरेट करना उससे भी अधिक कठिन।  आनंद महिंद्रा ने कहा कि हम यह कार्य कई दशकों से कर रहे हैं और यह अब हमारे जीवन जीने का एक तरीका है। 
 
ब्रिटिश टैक्स कंपनी dyson के इलेक्ट्रिक कार बनाने में असफल होने के बाद एलन मस्क ने मंगलवार को उसके जवाब में कहा कि बड़ी ऑटोमेकर्स कंपनी अपनी कार को सस्ते में बेचती है, लगभग जीरो मार्जिंस के साथ।  उनका अधिक प्रॉफिट उनके फ्लीट के रिप्लेसमेंट पार्ट्स को बेचने से होता है जिसमें लगभग 70% से 80% पास्ट वारंटी के होते हैं।  मस्क ने अपनी बातचीत करते हुए ब्लेड और रेसर का उदाहरण भी दिया।  नई कार कंपनी में इस फायदे की कमी होती है साथ ही साथ उनके सेल और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर में भी कमी होती है।  पिछले हफ्ते महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त महीने में अपने डोमेस्टिक पैसेंजर वाहन की सेल में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।  कंपनी ने अगस्त में कुल 15,973 यूनिट सेल किया है जो कि पिछले साल अगस्त से 17% ज्यादा है।  महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने एक बयान में बताया है कि कंपनी को पिछले साल अगस्त में 13,665 यूनिट हुई थी।
 
टि्वटर यूजर्स ने महिंद्रा के इस लचीलापन की भरपूर तारीफ की, एक यूजर ने कहा कि केवल विजिनरी सोच रखने वालों के पास ही ऐसी क्षमता होती है और उनके जुनून के प्रभाव को आसानी से समाज के सामने प्रस्तुत किए गए इस उदाहरण में देखा जा सकता है।  एक और ट्विटर यूजर ने एलन मस्क की एंटरप्रिनार्लॉरिअल टेंसिटी की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि “यह संतोषजनक है कि आप बड़ी संख्या में नौकरी उपलब्ध करवाते हैं।  इनोवेशन के साथ प्रोडक्शन करते हैं आप सभी को सलाम है”। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »