20 Apr 2024, 14:08:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Audi e-tron इंडिया में Launch, जानें कीमत और Feature

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2021 3:31PM | Updated Date: Jul 22 2021 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Audi ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-tron को आज india में Launch किया गया है, जिसमें  e-tron की Price 99.99 लाख रुपये और e-tron स्पोर्टबैक की कीमत 1.18 करोड़ रुपये है। दोनों EV वर्तमान में डीलरशिप या Audi के Online Portal के माध्यम से बुक करने के लिए उपलब्ध हैं, जिसकी बुकिंग राशि 5 लाख रुपये है। आइए विस्तार से बताते हैं इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज इस कार को कंपनी ने तीन वैरिएंट e-tron50, e-tron55 और e-tron sportback में लॉन्च किया है। ऑडी ई-ट्रॉन 50 एसयूवी में एक 71 kWh बैटरी और 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स का प्रयोग किया गया है। यह कॉन्फ़िगरेशन 540nm के पीक टॉर्क के साथ 308bhp की पावर देता है, वहीं यह SUV 6.8 सेकंड में शून्य से 100 Km/ H की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी के दावे के अनुसार यह पावरट्रेन एक बार चार्ज करने पर 264 किमी से 379 किमी (WLTP) की ड्राइविंग रेंज का दावा करती है।
 
दूसरी ओर, Audi e-tron 55 और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक 55 में 95 kWh बैटरी पैक का उपयोग किया जाता है, जो 664 NM के साथ 396.5 bhp बनाता है, और यह प्रति चार्ज पर 359 से 484 किमी की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। E-tron 55 और e-tron स्पोर्टबैक 55 दोनों ही 5.7 सेकेंड में शून्य से 100 Km/H की Speed पकड़ सकते हैं। तीनों ई-ट्रॉन वेरिएंट 11 kW एसी पोर्टेबल चार्जर और एक अन्य एसी वॉल-बॉक्स चार्जर के साथ आते हैं। लेकिन E-tron 55 और E-tron स्पोर्टबैक 55 भी 150 किलोवाट DC चार्जिंग का विकल्प दिया गया है। Audi ने अपनी EV के साथ 2 साल से लेकर 5 साल तक के सर्विस प्लान विकल्पों सहित सेवा विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की है। जर्मन कार निर्माता खरीद की तारीख से 3 साल तक के बायबैक विकल्प और आठ साल या 1.6 लाख किलोमीटर तक की बैटरी वारंटी की भी पेशकश कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »