19 Apr 2024, 06:41:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Electric bike Gravton Quanta इंडिया में Launch, कर सकते है एक साथ 2 Battery का Use

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2021 3:43PM | Updated Date: Jul 1 2021 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडिया में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर कंपनियां सक्रिय हो गई हैं। जिसकी बदौलत लगातार हम नए वाहनों की लांचिंग देख रहे हैं। Gravton Quanta इलेक्ट्रिक बाइक को इंडियन  मार्केट बाजार में 99,000 रुपये की Price पर Launch किया गया है। साथ ही बताया गया कि यह कीमत इंट्रोडक्टरी है। Gravton Quanta के मोटर के बारे में बात करें तो यह एक BLDC मोटर से लैस है। जो 170Nm अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। यह मोटर 3KW Lio-ion डिटैचेबल बैटरी से पावर लेती है। 
 
वहीं यह मोपेड एक बार चार्ज करने 150km की रेंज के साथ 70किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ने में सक्षम है। इस बाइक की खास बात यह है, कि इसमें लगी बैटरी को आप बाइक से निकालकर भी आप चार्ज कर सकते हैं। वहीं इसमें एक साथ आप दो बैटरी भी कैरी कर सकते हैं। यानी एक चार्ज में दोनों बैटरी को मिलाकर आप 320 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकते हैं। मोपेड को तीन रंग विकल्पों, रेड, व्हाइट और ब्लैक में पेश किया गया है। जो एक लिमिटिड एडिशन है, और सीमित मात्रा में इसका उत्पादन किया जाएगा। मोपेड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। 
 
जिस पर कंपनी पांच साल तक की बैटरी वारंटी भी दे रही है। जानकारी के लिए बता दें, इस इलेक्ट्रिक मोपेड में एलईडी लाइटिंग एलिमेंट के साथ एक गोलाकार हेडलैंप मिलता है। इसमें बड़े आकार के अलॉय व्हील हैं जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके अलावा इसमें स्प्लिट-टाइप सीट, चंकी रियर ग्रैब हैंडल और एक स्वैपेबल बैटरी बे है। Gravton Quanta इलेक्ट्रिक मोपेड को स्थानीय घटकों के उपयोग के साथ पूरी तरह से डिजाइन और तैयार किया गया है।
 
 बावजूद इसके कीमत 1 लाख के करीब है। EV startup कंपनी का कहना है कि क्वांटा इलेक्ट्रिक मोपेड को आर्किटेक्ट और इंजीनियर इन-हाउस बनाया गया है, जिससे यह एक मेड-इन-इंडिया प्रोडेक्ट बन गया है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »