20 Apr 2024, 06:31:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हीरो ने डेस्टिनी 125 प्लेटिनम की लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2021 8:08PM | Updated Date: Mar 23 2021 8:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी आक्रामक उत्पाद रणनीति को जारी रखते हुए मंगलवार को डेस्टिनी 125 ‘प्लेटिनम’ एडिशन स्कूटर को लॉन्‍­च कर दिया। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 72,050 रुपये रखी गई है। कंपनी ने यहां बताया कि डेस्टिनी 125 प्लेटिनम खूबसूरत, प्रीमियम और टिकाऊ है और इसमें डिजाइन तथा थीम के कई नये एलीमेंट्स हैं, जो इसके आकर्षण को बढ़ाते हैं। माएस्ट्रो एज 125 स्टील्थ और प्‍­लेजर एवं प्लेटिनम की तरह, यह नया स्कूटर हीरो के स्कूटर पोर्टफोलियो में पेशकशों की विविधतापूर्ण श्रृंखला का विस्तार करता है। हीरो मोटरकॉर्प ने कहा कि ज्यादा खूबसूरती, सिग्नैचर एलईडी गाइड लैम­प, प्रीमियम बैजिंग, शीट मेटल बॉडी और नये ब्­लैक एंड क्रोम थीम के साथ डेस्टिनी 125 प्लेटिनम विभिन्न ग्राहक वर्गों को प्रभावित करेगा। हीरो मोटोकॉर्प के रणनीति प्रमुख मैलो ली मेसन ने  स्कूटर के लांच पर कहा, ‘‘125 सीसी सेगमेंट में डेस्टिनी 125 एक प्रमुख खिलाड़ी है और इसे अपने लॉन्च के बाद से ही ग्राहकों से सराहना मिली है। नये प्लेटिनम एडिशन के साथ हम डेस्टिनी पोर्टफोलियो में एक शानदार विकल्प जोड़ रहे हैं। प्‍­लेजर एवं प्लेटिनम एडिशन को मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स के आधार पर हमें यकीन है कि डेस्टिनी 125 प्लेटिनम एडिशन भी सफल होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »