19 Apr 2024, 17:03:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खराब ईंधन पंप दुरुस्त करने के लिए मारुति 135885 बलेनो-वैगन आर वापस मंगायेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 1:47PM | Updated Date: Jul 15 2020 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की यात्री कार की अग्रणी मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसने खराब ईंधन पंप की जांच और उसे दुरुस्त करने के लिए 1,34,885 वैगन-आर और बलेनो मॉडल की कारें वापस मंगाई हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में कहा है कि ये कारें 15 नवंबर 2018 से लेकर 15 अक्टूबर 2019 के बीच की हैं। मारुति ने कहा वह स्वेच्छा से इन कारों को वापस मंगा रही है।
 
कंपनी ने कहा की वैगन-आर की संख्या 56,663 इकाई और बलेनो की 78,222 इकाई हो सकती है। कंपनी ने कहा कि खराबी को दुरुस्त करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।आने वाले दिनों में इस वापसी अभियान के तहत वाहन के मालिक से  कंपनी के प्राधिकृत डीलर संपर्क करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »