19 Mar 2024, 11:50:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Hero Xtreme 160R भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2020 10:08AM | Updated Date: Jul 1 2020 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी नई नेकेड बाइक Xtreme 160R (एक्स्ट्रीम 160आर) को लॉन्च कर दिया है। यह काफी बोल्ड और स्टाइलिश होने के साथ बीएस6 मानकों वाले इंजन से लैस है। बता दें कि इस बाइक को हीरो मोटोकॉर्प ने फरवरी में पेश किया था और कंपनी की योजना इसे मार्च-अप्रैल में लॉन्च किए जाने की थी। लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई।

अग्रेसिव लुक वाली Xtreme कंपनी के Xtreme 1.R कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। यह दो वेरियंट (फ्रंट डिस्क और ड्यूल डिस्क) में बाजार में उतारी गई है। ये बाइक डुअल टोन पेंट स्कीम के साथ बाजार में उपलब्ध है। बात करें कीमत की तो इसके सिंगल चैनल ABS वेरिएंट की कीमत 99,950 रुपए और डबल डिस्क के साथ सिंगल चैनल ABS की कीमत 1,03,500 रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) रखी है।

Hero Xtreme : Hero Xtreme 160R में एक दम नई LED हेडलाइट, LED टेललाइट, LED टर्न इंडिकेटर और फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं। इसमें साइड-स्टैंड-डाउन इंजन कट-ऑफ फंक्शन भी दिया है। बाइक में 17-इंच के अलॉय वील्ज दिए गए हैं। इसमें 170 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इस बाइक में सिंगल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), फ्रंट में 37mm टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 7-स्टेप अजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।

इंजन और पावर : Hero Xtreme 160R में नया BS6-कम्प्लायंट 160cc इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,000rpm पर 15 bhp का पावर और 6,500rpm पर 14Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबाक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि Xtreme 160R मात्र 4.7 सेकंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। यह 160cc सेगमेंट में सबसे तेज बाइक होगी।

इनसे होगा मुकाबला : इस नेकेड-स्पोर्ट बाइक का मुकाबला Bajaj Pulsar NS160 (बजाज पल्सर एनएस 160), Suzuki Gixxer (सुजुकी जिक्सर) और TVS Apache RTR 160 4V (टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी) जैसी बाइक्स से होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »