29 Mar 2024, 10:43:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Bajaj ने लॉन्‍च की शानदार इंजन के साथ Dominar-250, जानें फीचर्स और कीमत...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2020 12:58AM | Updated Date: Mar 13 2020 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Bajaj Auto ने भारतीय बाजार में अपनी जबरदस्त बाइक Bajaj Dominar 400 का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। हालांकि काफी समय से चर्चा चल रही है ऐसे में कंपनी की Dominar250 एक्स शोरूम नई दिल्ली में कीमत 1.60 लाख रुपये तय की गयी है। बजाज कंपनी ने Dominar400 का छोटा रूप Dominar250 मार्केट में उतारा है। कीमत भी इसकी पहले वाली बाइक से 30000 रुपये तक कम रखी गयी है। कंपनी ने अपनी नई बाइक Dominar250 में KTM Duke250 में इस्तेमाल किए गये इंजन को लगाया गया है।
 
बजाज की इस नई बाइक में 248cc का इंजन दिया गया है, जो सिंगल सिलेंडर और DOHC लिक्विड कूल्ड फ्यूल इजेंक्टेड इंजन है। Bajaj Domirar250 का इंजन 6500rpm पर 23.5Nm टार्क जनरेट करता है। वहीं 8500 rpm पर 27ps का पावर क्षमता देता है। इस बाइक में ड्यूल चैनल abs और स्लिपर क्लच उपलब्ध है। Bajaj Dominar250 को लेकर कंपनी दावा कर रही है कि ये महज 10.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ती है।
 
इस नई बाइक की अधिकतम रफ्तार 132 किमी प्रतिघंटा बताई जा रही है। इस बाइक में 6-स्पीड गियर बॉक्स उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने इस बाइक में बीएस6 उत्सर्जन वाला इंजना अपडेट किया गया है। Dominar 250 का मार्केट में Vitpilen 250 और Husqvarna Svartpilen 250 से होने जा रहा है। इन दोनों बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.880 लाख रुपये दी गयी है। बजाज की डॉमिनर250 में आपको रंग विकल्प भी दिया गया है। ऐसे में इसके दो रंग विकल्प है। वाइन ब्लैक और कैन्यन रेड कलर बाइक की खुबसूरती को बढ़ा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »