26 Apr 2024, 03:11:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इस होली को खास बनाने आ गई है यह दो बाइक्स, कमाल का है लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 12:30PM | Updated Date: Mar 7 2020 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी वाली कंपनी केटीएम ने अपना एक नया ब्रांड हस्कवरना को लॉन्च किया है। इस ब्रांड के तहत हस्कवरना विटपाईलीन 250 और सवर्टपाईलीन 250 को लॉन्च किया गया है। इन दोनों बाइक्स का लुक सबसे अलग है। इन दोनों बाइक्स की कीमत भी एक है जो 1.80 लाख रुपये है और इनका इंजन भी एक ही है। इन दोनों बाइक्स में 250 सीसी का इंजन दिया गया है। यह इंजन 30 पिएस का पावर 24 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। यह इंजन बीएस-6 इंजन है।
 
आपको बता दें कि ये दोनों बाइक्स केटीएम ड्यूक 250 पर बनी हुई बाइक है। लेकिन केटीएम ड्यूक 250 बाइक के मुकाबले ये दोनों बाइक्स 20,000 रुपये सस्ती है। ये दोनों बाइक्स फुल एलईडी लाइट से लैस है। 17 इंच के एलाय व्हील के साथ इन दोनों बाइक्स में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ एबीएस दिए गए हैं। भारत में इन दोनों बाइक्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप चाहे तो इन्हें केटीएम के शोरूम पर बुक कर सकते है। इन दोनों बाइक्स का मुकाबला मुख्य रूप से होंडा सीबीआर 250 आर और केटीएम आरसी 200 से होना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »