29 Mar 2024, 20:13:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बड़े परिवार के लिए आ गई 16 सीटों वाली कार, कीमत बहुत कम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 12:25PM | Updated Date: Mar 7 2020 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत में टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय कार विंगर के नए मॉडल को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इस कार को 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया है। इस कार के लुक में कंपनी ने काफी बदलाव किए है। यह कार अब पहले के मुकाबले काफी ज्यादा स्टाइलिश नजर आती है। कार के फ्रंट लुक पूरी तरह से टाटा हैरियर एसयूवी से लिये गए हैं। कार के फ्रंट में अब स्टाइलिश एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। साथ ही नई टाटा विंगर में स्टाइलिश एलाय व्हील भी मौजूद है। टाटा विंगर को खास तौर पर बड़े परिवार के लिए बनाया गया है। इसके अंदर ज्यादा जगह की वजह से भारत में इसे व्यावसायिक वाहन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।
 
जितना बदलाव टाटा मोटर्स ने कार के बाहर किया है उतना ही इसके अंदर भी किया है। यह कार अब नए डिज़ाइन वाले डैशबोर्ड से लैस है। और अब इसमें टच स्क्रीन सिस्टम, एयर कंडीशनर, यूएसबी पोर्ट और इसके अंदर खड़े होने के लिए ज्यादा जगह भी मौजूद है। नई टाटा विंगर में 2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो 89 बीएचपी का पावर 90 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। इंजन संचालन के लिए इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिए गए हैं। यह इंजन 10 किमी/लीटर का माइलेज प्रदान कर पाने में सक्ष्म है। भारत में नई टाटा विंगर की कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। इसे टाटा मोटर्स इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च करने वाली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »