28 Mar 2024, 20:27:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बजाज ऑटो दोपहिया और तपिंहिया की बिक्री 10 फीसदी गिरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2020 12:38AM | Updated Date: Mar 3 2020 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दोपहिया और तपिंहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो ने इस वर्ष फरवरी में कुल मिलाकर 354913 वाहनों की बिक्री की जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गये 393089 वाहनों की तुलना में 10 फीसदी कम है। कंपनी के सोमवार को यहां जारी बिक्री के आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2020 में उसने घरेलू बाजार में 146867 दोपहिया वाहनों की बिक्री की जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गये 186523 वाहनों की तुलना में 21 फीसदी कम है। इस दौरान कंपनी के दोपहिया वाहनों के निर्यात में 15 फीसदी की बढोतरी हुयी और यह आंकड़ा बढ़कर 163346 पर पहुंच गया। कुल मिलाकर कंपनी के दोपहिया वाहनों की बिक्री इस महीने में 310222 वाहन रही जो फरवरी 2019 में बेचे गये 327985 वाहनों की तुलना में पांच प्रतिशत कम है। इस महीने में कंपनी के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 31 फीसदी घटकर 44691 इकाई रह गयी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »