29 Mar 2024, 15:38:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हस्कवर्ना मोटरसाइकिलों की बुकिंग शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 7:36PM | Updated Date: Feb 25 2020 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो ने भारत में बहुप्रतीक्षित हस्कवर्ना मोटरसाइकिलों की बुकिंग शुरू करने की घोषणा करते हुये मंगलवार को कहा कि हस्कवर्ना ट्विन्स - स्वार्टपिलेन 250 और विटपिलेन 250 की दिल्ली में एक्स शोरूम शुरूआती कीमत 1.80 लाख रुपये है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इन मोटरसाइकिलों का अनावरण इंडिया बाइक वीक गोवा में गत 6 दिसंबर को किया गया था। स्वीडिश मूल का एक प्रमुख प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड हस्कवर्ना, केटीएम ग्रुप का हिस्सा है और बजाज ऑटो इन्हें बेहद सफल केटीमए ब्रांड के पूरक के रूप में भारत ला रहा है।
 
हस्कवर्ना मोटरसाइकिल को केटीएम शोरूम से बेचा जाएगा जो केटीएम और हस्कवर्ना दोनों ब्रांड को बेचने के लिए अपग्रेड किए गए हैं। मार्च की शुरुआत में, हस्कवर्ना ट्विन्स 45 शहरों में 100 शोरूम में उपलब्ध होंगे। अगले 5 महीनों में 275 शहरों में लगभग 400 केटीएम शोरूम का विस्तार होगा। स्वार्टपिलेन 250 दोहरे उद्देश्य वाले टायरों के साथ आता है और यह ऑन-ऑफ-रोड यात्रा दोनों में सक्षम है। विटपिलेन 250 में स्पोर्टियर डिजाइन, क्लिप ऑन हैंडलबार और फ्रंट लीन राइडिंग पोजशिन है। 248.8 सीसी मशीनों में लिक्विड कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक डीओएचसी इंजन है, जो इंजन शोधन के उच्चतम स्तर पर दमदार टोर्क देता है। हस्कवर्ना दुनिया के सबसे पुराने मोटरसाइकिल ब्रांडों में से एक है और 1903 से लगातार उत्पादन में है। यह वर्षों में मोटोक्रॉस रेंिसग की दुनिया पर हावी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »