29 Mar 2024, 12:07:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लोगो को बनाया दिवाना, Vintage कार का दिखा शानदार लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2020 1:48AM | Updated Date: Feb 9 2020 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

MG कंपनी ने इस विंटेज कार को 1958 में लांच किया था। ऑटो एक्‍सपों 2020 में आपने कई नई कारों, बाइक्स, स्कूटर्स, साइकिल्स, बस, ट्रक्स से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तक को लॉन्च या पेश होते हुए देखा होगा परन्‍तु अब हम आपको बताने जा रहे है जो आपको काफी पसंद आएगी। हम बात कर रहे हैं देश के सबसे बड़े मोटर-शो में शोकेस की गई विंटेज कारों की। दरअसल इन दिनों लोगों की भारी भीड़ ऑटो एक्सपो में लगे विंटेज कारों को देखने के लिए उमड़ रही है। इन कारों को देखने के बाद अब अंदाजा लगा सकेंगे कि कैसे कुछ कारें सालों पुरानी यादों और लाइफ-स्टाइल को खुद में संजो लेती हैं। यह 1600 सीसी इंजन वाली यह गाड़ी बतौर स्पोर्ट्स कार आई थी।

हालांकि, बाद में इसे क्लासिक मॉर्डन लुक दिया गया। Skoda ने अपनी विंटेज कार Superb OHV को Auto Expo 2020 में शोकेस किया है। कंपनी ने यह कार 1948 में लांच की थी। इसमें छह सिलेंडर वाला फोर स्ट्रोक इंजन दिया गया है। इसमें 3137 सीसी का इंजन दिया है। इसका कुल वजन 1940 किलोग्राम है। देखने में यह कार बहुत शानदार लगती है। MG Motors ने MG GT के नाम से विंटेज कार को शोकेस किया है। कंपनी की यह कार 1924 में लांच की गई थी। इसे कंपनी ने दोबारा से विजुअल अपडेट के साथ Auto Expo 2020 में पेश किया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »