24 Apr 2024, 18:23:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंडिया में लॉन्‍च हुई jeep compass bs6, कीमत में हुआ 1 लाख बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2020 1:11AM | Updated Date: Feb 4 2020 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कार बनाने वाली कंपनी jeep इंडिया ने अपना compass bs6 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। jeep compass bs6 को पेट्रोल व डीजल दोनों में उतार दिया गया है, हालांकि इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। jeep compass bs6 के पेट्रोल मॉडल की कीमत में 25,000 रुपये तथा डीजल मॉडल की ।कीमत में 1.1 लाख रुपये की बढ़त की गयी है। आने वाले दिनों में इसकी कीमत की जानकारी भी सामने आ जायेगी jeep compass के डीजल ऑटोमेटिक वैरिएंट को हाल ही में लॉन्च किया गया था, इसके 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन को इंजन को अपडेट किया गया था जिसमें 7 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगाया गया था।

अब compass के पेट्रोल वर्जन को अपडेट किया गया है, इसमें 1.4 लीटर इंजन शामिल है तथा 2.0 लीटर हालांकि कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे यह माना जा सकता है कि jeep compass के पॉवर में भी कोई बदलाव नहीं हुआ होगा।टर्बो डीजल इंजन, 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स को अपडेट किया गया है। इसके साथ ही इसमें दो नए फीचर्स भी जोड़े गए है। jeep compass के सभी वैरिएंट में इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन जोड़ा गया है तथा सभी ऑटोमेटिक वैरिएंट में क्रूज कंट्रोल स्टैंडर्ड रूप से दिए गए है। jeep compass में bs6 अपडेट व दो नए फीचर्स जोड़े जाने के अलावा कोई और बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी जल्द ही इसकी कीमत की जानकारी दे सकती है। jeep compass bs6 के आने से पहले इसके प्रतिस्पर्धी एमजी हेक्टर को bs6 अपडेट के साथ लाया जा चुका है। कंपनी जल्द ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर सकती है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »