19 Apr 2024, 04:04:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारुति जनवरी में बढ़ायेगी कारों के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 1:02AM | Updated Date: Dec 4 2019 1:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की यात्री कार वर्ग की अग्रणी कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि कच्चे माल की लागत बढ़ने की वजह से वह अगले महीने से अपने वाहनों के दाम बढ़ायेगी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि विभिन्न कच्चे माल की लागत बढ़ने से एक वर्ष के दौरान विपरीत असर पड़ा है। इसलिए कंपनी को दाम बढ़ाकर कुछ भार खरीदारों पर डालना अपरिहार्य हो गया है। 

कंपनी ने अगले माह से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया है कि किस मॉडल पर दाम कितने बढ़ाये जायेंगे। कंपनी ने इस वर्ष सितंबर में अपने कुछ माडलों के दाम में कमी की थी। दामों में यह कटौती सरकार के कंपनी कर में राहत देने के बाद की गई थी। गौरतलब है कि कंपनी हाल ही में देश की दो करोड़ यात्री कारें बेचने वाली पहली कंपनी बनी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »