29 Mar 2024, 08:01:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता स्कूटर, कीमत है मात्र...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 12:00PM | Updated Date: Nov 10 2019 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Okinawa स्कूटर्स ने कम कीमत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। हाल ही में कई जगहों पर इस स्कूटर को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया था। कंपनी ने इस स्कूटर को महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रख कर लॉन्च किया है। कीमत की बात की जाए तो Okinawa Lite की शुरुआती कीमत 59,990 रुपये (दिल्ली एक्स शोरूम) है। इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को खासतौर पर युवाओं और महिलाओं को टारगेट करते हुए लाया गया है जो कि शहर के भीतर ही स्कूल, कॉलेज या शॉपिंग आदि तक जाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। Okinawa Lite के साथ मोटर और बैटरी की तीन साल की वांरटी भी दी जा रही है।
 
कलर ऑप्शन की बात करें तो Okinawa Lite स्पार्कल व्हाइट और स्पार्कल ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा। इस स्कटूर में एलईडी हैडलैंप्स, डीआरएलएस और टेलटैंप्स दी गई है। पावर और स्पेशिफिकेशन की बात करें तो Okinawa Lite में 250 वाट की BLDC motor इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जिसे पावर देने के लिए 40 V, 1.25 KWH की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो कि एंटी थेफ्ट मैकेनिज्म से लैस है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »