28 Mar 2024, 19:32:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

4 करोड़ की ये धमाकेदार कार हुई लॉन्‍च - मात्र 3 सेकंड में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 12:10PM | Updated Date: Oct 13 2019 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लैंबोर्गिनी ने उराकान EVO स्पाइडर को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। ये कार पहले से मौजूद उराकान EVO की कन्वर्टेबल मॉडल है। उराकान EVO स्पाइडर में 5.2 लीटर का V10 इंजन लगा है, जो 640bhp पावर देता है। करीब 3 सेकेंड में 100 किलोमीटर की स्पीड छू लेने वाली इस कार की टॉप स्पीड 325 किलोमीटर है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.1 करोड़ रुपये है। Lamborghini Huracan Evo Spyder को इसके कूप वर्जन की लॉन्चिंग के 8 महीने बाद भारतीय बाजार में उतारा गया है। Huracan Evo को फरवरी में लॉन्च किया गया था। इवो स्पाइडर कन्वर्टिबल कार है और इसका लुक काफी हद तक इवो कूप की तरह ही है।
 
लैंबॉर्गिनी उराकन इवो स्पाइडर में 5.2-लीटर V10 इंजन दिया गया है। यह इंजन 640hp का पावर और 600Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। कार ऑल-वील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह शानदार स्पोर्ट्स कार मात्र 3.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, 0 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में 9.3 सेकंड का समय लगेगा। इसकी टॉप स्पीड 325 किलोमीटर प्रति घंटा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »