नई दिल्ली। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 30 जुलाई को रविवार है। रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। गुरु और राहु मेष राशि में, सूर्य कर्क राशि में, मंगल, बुध और शुक्र सिंह राशि में शुक्र वक्री और केतु तुला राशि में, चंद्रमा का प्रवेश धनु राशि में हो चुका है और वक्री शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहा है।
इन पांच राशि वालों का बदलेगा भाग्य
मेष
भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
मिथुन
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अद्भुत है। बहुत सुखद जीवन आपका रहेगा। भगवान विष्णु का प्राणाम करते रहें।
कर्क
विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या
भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।
तुला
व्यापारिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। एक सॉफ्ट एनर्जी आप में बनी रहेगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।