20 Apr 2024, 12:21:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मंगल के साथ इस ग्रह के चीजों को कभी न रखें, वरना आ सकती है आफत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2023 1:10PM | Updated Date: Apr 18 2023 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे मंगल के अन्य ग्रहों से संबंध के बारे में। आपको बता दें कि मंगल के लिए सूर्य, चंद्रमा और गुरु मित्र हैं, शुक्र और शनि सम है, जबकि बुध शत्रु समान है। इसके हिसाब से आप मंगल की चीजों के साथ सूर्य, चंद्रमा और गुरु संबंधी चीजों को रख सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा। वास्तु के मुताबित, शुक्र और शनि संबंधी चीजों को भी मंगल के साथ रखा जा सकता है, क्योंकि ये दोनों मंगल के लिए सम है। इससे आपको अगर ज्यादा फायदा नहीं होगा तो किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा। 

वहीं ध्यान रहे कि आपको मंगल के साथ चंद्रमा और गुरु संबंधी चीजों को रखना अवॉयड करना चाहिए। तो इस तरह एक ग्रह से दूसरे ग्रह का संबंध जानकर आप अपने घर या दुकान के वास्तु को दुरुस्त रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा मंगल के अन्य ग्रहों से संबंध के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरूर लाभ उठाएंगे। चंद्रमा के लिए सूर्य और बुध ग्रह मित्र हैं, यानी इनसे चंद्रमा को कोई परेशानी नहीं होती, जबकि मंगल, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह चन्द्रमा के लिए सम है, यानी सामान्य फल देने वाले हैं। अतः चंद्रमा से संबंधित चीजों को आप सूर्य और बुध संबंधी चीजों के साथ रख सकते हैं। इससे आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, बल्कि आपको उन ग्रहों के अधिक शुभ फल प्राप्त होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »