19 Apr 2024, 11:02:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या ' राशि के जातकों का 01 जनवरी 2023 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2022 10:51PM | Updated Date: Dec 31 2022 10:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल

आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे ǀ अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें,जो आपको परेशान कर रही हैं ǀ अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे ǀकिसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा ǀ बोलते हुए सावधान रहें ǀकिसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है ǀ कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा ǀ

कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

और चीजों के साथ साथ संतुलित जीवन शैली भी अच्छे स्वास्थ्य से ही संभव हो पाएगी I|आपको अच्छी जीवन शैली तो पसंद है लेकिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान नही रखते I|अगर आप पूर्ण रूप से स्वस्थ नही हैं तो अच्छी जीवनशैली का आनंद भी नही ले पायेंगे Iआपको धीरे –धीरे स्वास्थ्य सम्बन्धी सब चीजों में रुचि उत्पन्न होगी Iआप ऐसे लोगों से काफी प्रभावित होंगे ,जो फिट रहने के लिए काफी मेहनत करते हैं Iधीरे धीरे यह आपके भी जीवन का भी हिस्सा बन जायेगा और इससे सकारात्मक बदलाव आयेंगे |

कन्या प्यार और संबंध राशिफल

आपसी समझ और सहनशीलता किसी भी रिश्ते के लिए जरूरी है | आपने अपने मन में अपने पार्टनर को एक सिंहासन पर बैठा लिया है औए अब आपके लिए उसकी किसी भी गलत को स्वीकार या माफ़ करना बहुत मुश्किल हो रहा है | हालाँकि आपके अधिक सख्ती बरतने से सबके लिए मुश्किलें ही पैदा होंगी | अगर आप सचमुच में इस रिश्ते को लेकर गंभीर हैं तो आपको थोडा और सहनशील और समझदार बनना पड़ेगा |

कन्या कैरियर और धन राशिफल

आप चुस्त , विश्वसनीय , दृढ़ और सक्रिय हैं। ये गुण आपको किसी भी साक्षात्कार में आगे रखने में आपकी मदद करेंगे । आप आज अगर किसी भी साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो अपनी शारीरिक भाषा पर ध्यान दे । आज का दिन सफेद रंग शुभ है और अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में यह रंग पहने । वित्तीय मामलों आज औसत रहेंगे । आज आप संपत्ति खरीदने की योजना भी बना सकते है ।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »