23 Apr 2024, 17:37:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 29 जनवरी 2022 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2022 8:43PM | Updated Date: Jan 28 2022 8:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
 
आप अपने आस पास बदलाव लाने के लिए उत्साह से भरे हैं ǀलेकिन आपके लिए शांति से बैठकर यह सोचना अच्छा रहेगा कि क्या बदलाव की कोई जरुरत भी है ? अब जबकि आप अपनी परियोजनाओं को आगे बढाने की तैयारी कर रहे हैं,बेहतर होगा कि आप ये परियोजनाएं अपने लिए किसी और को चुनने दें ǀआप आज दृढ निश्चय से भरे रहेंगे ǀ
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
अगर आप पिछले कई दिन से हो रही पेट की समस्याओं और अन्य तकलीफों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको बिना सोचे समझे कुछ भी खाना बंद करना होगा |नियमित और अच्छा डाइट कार्यक्रम बनाकर उसपर चलने से आप कुछ ही दिन में ठीक हो सकते हैं लेकिन आप इस बात की उपेक्षा करते रहे हैं |अब यह जरूरी हो गया है कि आप स्वास्थ्यकर भोजन और जीवनशैली अपनाने की ओर गंभीरतापूर्वक ध्यान दें |
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
 
इस बात की बहुत आशंका है कि कोई तीसरा आदमी किसी गलत इरादे से आपके सम्बन्ध में दखलंदाजी करने की कोशिश करेगा | यह कोई ऐसा आदमी है जिसपर आप विश्वास भी करते हैं और आप इसपर निर्भर भी हैं | इसीलिए वह अगर आपके पार्टनर के बारे में कोई भी सूचना दे तो पहले उसकी छानबीन कर लें | आप अपने पार्टनर की वजह से इर्ष्या का कारण बन सकते हैं | आपको केवल अपनी ही भावनाओं पर भरोसा करना होगा |
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
 
छात्रों के लिए, यह किसी भी परीक्षा में उतरने लिए एक अच्छा दिन है। सफलता आपके साथ है। पेशेवरों के लिए, आपके कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा । अगर आपको लगता है की वेतन वृद्धि के लिए आज का दिन उपयुक्त है तो अपने उच्च अधिकारियो से बात करने का दिन आज अच्छा है ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »