28 Mar 2024, 17:12:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 28 जनवरी 2022 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2022 7:57PM | Updated Date: Jan 27 2022 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
 
आज आप अधिकार जताने के मूड में हैं ǀ आप सबसे आगे रहकर अपना अधिकार जताना चाहते हैं ǀ इस बारे में सावधान रहें कि आपको अभिमानी न समझा जाए ǀ आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं ǀ अगर आपको लगता भी है कि आप सब जानते हैं और सबसे बेहतर कर सकते हैं तब भी कार्य में औरों का सहयोग लेने की कोशिश करें ǀ
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
जब तक आप अपने शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक सक्रिय घंटा नही निकालते तब तक आपके दिन का सदुपयोग नही हो पाता |ठंडे दिमाग से यह सोचने की कोशिश करें कि आप क्या क्या करते हैं और उनका आप पर कितना असर होता है |उदाहरण के लिए अपने सांस लेने के तरीके पर गौर करें और फिर यह देखें कि इससे आपकी बात या प्यार करने के तरीके पर क्या प्रभाव पड़ता है |आपले लिए इस समय सबसे अच्छी एक्सरसाइज योग है |
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
 
आपको बहुत ही व्यवहारिक होकर अपने चिडचिडे रहने का कारण ढूँढना होगा | अगर आपको लगता है कि कोई चीज या बात आपके बहुत काम नही आने वाली तो भी ओवर रियेक्ट न करें | अगर आपको अपने इस सम्बन्ध को आगे बढाना है तो आपको इन छोटी छोटी दरारों को भरना होगा | इसके लिए अपनी भावनाओं से हटकर स्थिति के बारे में व्यवहारिक होकर सोचना होगा | इस बारे में आपको अपने ही बारे में परेशान करने वाली कोई सच्चाई भी पता लगेगी |
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
 
आज का दिन आपके लिए एक विवादास्पद दिन हो सकता है! आप का किसी के लिए बुदबुदाना या क्रोधित होना व किसी दूसरे के माध्यम से उन्हें पता चलने पर आपका पेशेवर जीवन बर्बाद हो सकता है । इसके अलावा, आप किसी से किसी और का रहस्य खोल सकते है जो की सही नहीं होगा इसलिए आसपास के ऐसे लोगो से उचित दुरी बना कर रखे ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »