29 Mar 2024, 20:55:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 14 जनवरी 2022 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2022 7:42PM | Updated Date: Jan 13 2022 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
 
दिन शांत रहेगा ǀपिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी,जो अच्छी लगेगी ǀआपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं ,इसीलिए अधिक मेहनत करें ǀ कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं ,उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा,लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे ǀ

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
आपकी सेहत आज बहुत अच्छी है और इसे अच्छी बनाये रखने के लिए आपको हर रोज सुबह हलकी-फुलकी एक्सरसाइज करने की आदत डालनी होगी |आज इसकी तरफ पहला कदम बढाने के लिए बहुत अच्छा दिन है |आप शाम तक दांत में दर्द महसूस कर सकते हैं |अपनी अच्छी सेहत को बनाये रखने के लिए आपको अपने खाने का पैटर्न तुरंत ही बदलना होगा |
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
 
दिन की शुरुआत में आपके और आपके पार्टनर के बीच मतभेद कुछ बढ़ सकते हैं लेकिन प्यार उनसे अधिक होने की वजह से बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा | शांति और अंतरंगता बनी रहेगी और दिन शांति से कट जाएगा | आप अपने प्रिय के साथ अपनी मनपसंद पिकनिक स्पॉट पर घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं |
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
 
आज आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है । आप हमेशा अपने धन को लेकर उत्तरदायी और जिम्मेदार रहे है पर ये समय अपने आप को थोड़ी खुशिया देने का समय है। आप अपने लिए कुछ उपहार ले सकते है जो की काफी हद तक आपको तनाव से मुक्ति दिलाने में सहायक होगा । आप दुसरो का काफी ध्यान रखते है पर आज अपने लिए कुछ समय निकालकर अपने ऊपर कुछ खर्च करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »