29 Mar 2024, 11:13:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 15 अक्टूम्‍बर 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2021 6:54PM | Updated Date: Oct 14 2021 6:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
 
आज आपके लिए बहुत सारा काम है ,व्यस्त रहेंगे ǀ जल्दी के चक्कर में अपने किसी शुभचिन्तक को नाराज ना करें ǀ नम्र बने रहें ǀ आपकी सकारात्मकता के कारण नए अवसर मिलेंगे ǀ धीरज रखें ,परिवर्तन ही शाश्वत नियम हैविसिलिये बदलाव तो आपके जीवन में भी होना ही है ǀ
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
आज स्वस्थ्य सम्बन्धी छोटी समस्याओं से बचकर रहें |अगर आप समय पर ध्यान नही देंगे तो उपयुक्त सावधानी की कमी के कारण एक छोटी सी समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है |अगर आप अब भी स्थिति संभाल सकते हैं तो आप भविष्य में किसी भी परेशानी से तो बच ही सकते हैं | घरेलू उपाय आजमाने की बजाय अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें |आपको अपनी डाइट में बदलाव करने भी जरूरी हैं |
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
 
आपके अपने प्रिय के साथ आज घूमने का प्लान चौपट हो सकता है | इस प्लान को रद्द करने के पीछे का कारण जाने के लिए अपने पार्टनर को बहुत अधिक परेशान न करें | आराम से घर पर बैठ कर अपना मनपसंद टीवी शो देखने से या कोई अच्छी सी किताब पढने से भी आपका दिन उतने ही मजे में कट सकता है |
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
जो लोग अध्ययन में कार्यरत हैं , उनकी मेहनत का फल पाने के लिए ये एक अच्छा समय है। यही चीज़ काम कर रहे पेशेवरों के लिए भी लागू होती है। सफलता और प्रशंसा आपको मिल सकती हैं। लेकिन अगर आपने कोई निवेश किया है तो उसमे आपको नुकसान हो सकता है , इसलिए निवेश की योजना को आज ठंडे बस्ते में डाल दे और शुभ समय का इंतजार करे ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »