29 Mar 2024, 14:06:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

खूब चाहिए धन दौलत तो कर लों ये अचूक टोटके, बन जाओगें मालामाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2021 5:41PM | Updated Date: Oct 9 2021 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पैसों का भूखा दुनिया का हर शख्स है लेकिन मेहनत कोई करना नहीं चाहता है। जो लोग मेहनत भी करते हैं लेकिन उनके पास फिर भी पैसा नहीं होता है। वो हमेशा पैसों के लिए हाय हाय करते ही रहते हैं। इसी तरह से आप भी पैसों  की समस्या से परेशान हो तो निम्न दिए गए कुछ उपायों से आपकी मदद हो सकती है। कुछ बातों में सावधानी रखना होगी और कुछ ऐसे उपाय करना जरूरी है।
 
उपाय और सावधानी-
 
शौचालय और स्नानघर का वास्तु सुधारें। ऐसा कोई कर्म न करें जिससे आप को पछताना पड़े। पूजा स्थान पर बांस से बनी हुई अगरबत्तियां ( incense sticks ) न जलाएं। बांस के जलने से दुर्भाग्य पैदा होता है। ऐसी अगरबत्ति का इस्तेमाल करें जिसमें लकड़ी की तिलियां लगी हो या केवल धूप बत्ति जलाएं।

घर में कोई मांगलिक कार्य होने वाला है और आप चाहते हैं कि वह निर्विघ्न संपन्न हो जाए तो एक मुठ्ठी गेहूं लें और उसे लाल कपड़े में पोटली जैसा बांधकर उसे घर की पूर्व दिशा में किसी कोने में रख दें। आपका जो भी मंगल कार्य है वह ईश्‍वर की कृपासे आपके ईष्टदेव की कृपा से बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा।

कपड़े ( Clothes ) सोच समझ कर पहने। महिलाएं अपने वस्त्रों में पीले रंग का उपयोग करें और पुरुषों को चाहिए कि वे अपने वस्त्रों में चमदार सफेद, गुलाबी और आसमानी रंग का इस्तेमाल करें। पेंट काली पहन सकते हैं। इसी तरह आप अपने घर के पर्दों और अन्य वस्तुओं के रंग पर भी ध्यान दें। काला, भूरा, कत्थई, मटमेला, सूर्ख लाल, जामूनी आदि रंगों का कम ही इस्तेमाल करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »