28 Mar 2024, 20:06:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 27 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2021 8:47PM | Updated Date: Jul 26 2021 8:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज आप सामान्य से अधिक भावनात्मक हैं ,दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर कार्य का दबाव रहेगा,जिससे थकान का अनुभव करेंगे। कुछ कार्य सहकर्मियों को दे दें या कल के लिए बचा रखें। काम थोडा भले ही करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें। आज किसी ख़ास व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
कई सारी विशेष घटनाएँ और ऑफिस की पार्टीज आपके पाचन को खराब कर सकती हैं और फिर आपको अपने आसपास फिट और स्वस्थ लोगों को देखकर इर्ष्या भी होगी। अपने अन्दर नकारात्मकता न आने दें। खुद को यह विश्वास दिलाएं कि आप खुद भी नियमित वर्कआउट करके ऐसी ही सेहत हासिल कर सकते हैं। मिठाइयों और तैलीय खाने की मात्रा को कम करके आप अपनी सेहत को बिगड़ने से बचा सकते हैं। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आपका अपने जीवन साथी के साथ लगाव काम के दबावों के चलते कम होता दिखाई दे रहा है लेकिन आप इस को अर्थपूर्ण बनाने के लिए अपनी कोशिश तो कर ही सकते हैं। अगर आप इस सम्बन्ध को लेकर गंभीर हैं तो आपको उसी आकर्षण को वापस पाने की कोशिशें करनी हैं नही तो अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। अगर किसी का आपके लिए अधिक महत्व ही नही है तो व्यर्थ के प्रयासों में समय क्यों नष्ट करना ?
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आपके नए व्यापार विचार जो आपने सुझाये थे वे अब फल देने लगेंगे। आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच सकते है। यह अपने दम पर कुछ करने के लिए सबसे अच्छा समय है। संभावना है कि आप इस समय अपने नए व्यापार के लिए पर्याप्त वित्तपोषण प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आपको इस व्यवसाय को स्थापित करने के लिए विदेश में से किसी के साथ साझेदारी में काम करना पड़ सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »