19 Apr 2024, 23:19:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 21 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2021 8:27PM | Updated Date: Jul 20 2021 8:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
यह समय दोस्तों के साथ हल्का –फुल्का समय गुजारने के लिए बहुत अच्छा है। कोई पार्टी करें या शाम को मस्ती के साथ गुजरें,आप पार्टी की जान बने रहेंगे। इस दौरान आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिलेंगे जिसकी रुचियाँ आप जैसी होंगी और वो आप जैसे कार्यकलापों का आनंद लेगा। आपको अपनी क्षमता का अनुभव भी होगा। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत और मिजाज दोनों ही बहुत अच्छे हैं। आपके कोई करीबी बीमार पड़ सकते हैं या बिमारी के लक्ष्ण दिखा सकते हैं। उनपर नजर रखें,जब भी हो सके,उनकी मदद करें। घर पर भी कुछ अच्छा समय सबके साथ बिताये। बाहर जाने या खाने से बचें। आज आपको घरवालों के साथ रहकर घर के बने खाने का लुत्फ़ उठाना चाहिए। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आज आप बहुत सारे कामों में व्यस्त रहेंगे और इसके कारण आप अपने पार्टनर की छोटी सी बात पर भी चिडचिडे हो जायेंगे। वे बातें जो आपको पहले अच्छी और सभ्य लगती थी, अब आपको अच्छी नही लगेंगी। इस चिडचिडे स्वभाव से मुक्ति पाने के लिए आपके पास सबसे अच्छा रास्ता यही है कि आप काम से छुट्टी लेकर ख़ास अपने लिए कुछ करें जैसे एक्सरसाइज या सुन्दरता बढाने के लिए कुछ। इससे आपको अच्छा लगेगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आज आप का निशाना तीर पर जाकर लगेगा और आपने जो चाहा था वो आपको मिलेगा। बस आप अपना धैर्य बनाए रखें क्यों की आपके बैठने की जगह में परिवर्तन आ सकता है या आपको एक नयी जगह पर कार्य करना पड़ सकता है। आपकी धारणा के विपरीत इस नए कार्यालय में आपके आत्मविश्वास और स्वतंत्र रूप से प्रदर्शन करने की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »