28 Mar 2024, 14:40:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 21 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2021 8:24PM | Updated Date: Jul 20 2021 8:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए बहुत कम साधन उपलब्ध होंगें और इससे आपके काम में बाधा पहुचेगी। इससे परेशान न हों,आपको दिन के अंत तक अपनी पसंद का काम और साधन दोनों ही मिल जायेंगे। आप प्रकृति से ही मेहनती हैं और आप जिम्मेदारियों के साथ साथ स्वतंत्रता का भी आनंद लेंगे। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज ऊर्जा से भरे हैं। अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का प्रयोग खुद को फिट और स्वस्थ रखने के प्रयासों में करें। हर रोज नियमित और सही तरीके से एक्सरसाइज करने को अपनी आदत बनाएं। इस बारे में समर्पित रहें और टालमटोल न करें। आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बहुत ही महंगी पड़ेगी इसीलिए अपने रूटीन स्वास्थ्य सम्बन्धी अपनी आदतों पर ख़ास ध्यान दें। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने साथी के बारे में थोड़ा महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी जिससे आपको उसके बारे में राय बनाने में मदद मिलेगी। कुछ समय से आपका साथी आपको भ्रामक संकेत भेज रहा है। जो जानकारी आज आपको मिलेगी उससे आप अपने साथी के तर्क को समझ पाएंगे की क्यों उसका व्यव्हार ऐसा था और जिससे की भविष्य की योजनाए बनाने में आपको मदद मिलेगी। आप नवीन चीज़ो में ढलने के लिए अपने आपको लचीला बनाएँ। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आप आगे बढ़ रहे हैं , वहीं लोग आपको नीचे खींचने की और कोशिश कर सकते हैं। मौखिक विवाद में न फंसे। आप प्रयास करे की आपका कार्य बोले। आप एक ऐसी स्थिति में पहुंच जायेंगे जहा से आपको नीचे धकेलना मुश्किल होगा। अच्छा काम करते रहे। अपने सहयोगियों और अधीनस्थों के साथ सौहार्द बनाए एवं मधुर वाक्यों का प्रयोग करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »