20 Apr 2024, 02:48:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 18 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2021 7:01PM | Updated Date: Jul 17 2021 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
 
आलस के कारण अपने दिन को बिगड़ने न दें। अपनी प्राक्रतिक रचनात्मक ऊर्जा को बाहर निकालें और फिर आपका दिन आराम से अच्छा जायेगा। आपको अपने स्वास्थ्य और अपने निजी जीवन में भी व्यवस्था को बहल करने की आवश्यकता है। विकर्षित करने वाली चीजों पर ध्यान ना दें और वही कार्य पूरी एकाग्रता से करें जो आपके लिए लाभकारी हों।
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
आपको आज रिएक्शन और एलर्जी हो सकती है। अगर आपको किसी विशेष खाने से एलर्जी है तो हो सकता है कि आपने अनजाने में वही खाना खा लिया हो। त्वचा में जलन की भी आशंका है। अगर संभव हो सके तो प्रदूषित स्थानों पर जाने से बचें। शाम तक आपकी सेहत में सुधार होगा। खूब अच्छी नींद भी लें और खूब एक्सरसाइज भी करें। भविष्य में आपको कोई परेशानी न हो ,इसके लिए आपको अभी से प्रयास करके स्वास्थ्यकर आदतें डालनी चाहियें।
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
 
आपको अपने पार्टनर के ही भले के लिए उनसे किसी बात पर कहासुनी करनी पड़ सकती है। हो सकता है कि उन्हें आपकी बात अच्छी न लगे लेकिन आपको उन्हें अपनी बात समझानी होगी। इस बात को बहुत अधिक लम्बा न खीचें नही तो बात बिगड़ भी सकती है। शांति से पेश आयें ,शाम को आपके सुलझे हुए व्यवहार के कारण आपको अपने पार्टनर से और भी अधिक सम्मान मिलेगा।
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
 
एक दोस्त या एक गाइड के माध्यम से छात्रों को एक नया करियर विकल्प मिल सकता है और आप अपने करियर के रूप में इसे चुन सकते हैं पर आपको एक गहन अनुसंधान की सलाह दी जाती है। आज पेशेवरो में नयी उर्जा का संचार हो सकता है। यह किसी भी परियोजना को शुरू करने के लिए एक अच्छा दिन है। सहकर्मी आपके मददगार साबित होंगे और आप एक टीम के नेता की भूमिका अच्छी तरह से निभाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »