29 Mar 2024, 04:23:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 16 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2021 10:14PM | Updated Date: Jul 15 2021 10:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। आप काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह आज फलीभूत होगी। सहकर्मियों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा। आज वित्त सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा। आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप जरुर किसी अभ्यास कक्षा या नियमित व्यायाम में भाग लेंगे। अगर आप पिछले कुछ दिनों से अपने स्टैमिना में सुधार करने या वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो शुरुआत के लिए आज से बेहतर दिन नही हो सकता। आपको अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी संकल्प को बनाये रखने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी। आप पहले से भी अधिक सख्त कार्यक्रम अपने लिए चुन सकते हैं। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने रिश्ते में एक नए आयाम की तलाश करने जा रहे हैं। आपके पार्टनर का व्यवहार हाल फिलहाल काफी उलझन भरा रहा है लेकिन आज शायद आपको इसका जवाब मिल जाएगा। अब यह आपके ऊपर निर्भर होगा कि आप इस सूचना को कैसे लेते हैं ?आपके लिए सुझाव यह है कि कोई भी फैसले लेने से पहले गहराई से सोच लें। जो अकेले हैं उन्हें किसी भी नए आदमी के साथ अपना सम्बन्ध शुरू करने से पहले सावधान रहना चाहिए। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन उनके लिए उपयुक्त है जो की रचनात्मक कार्य से जुड़े हुए है। आपके सुझाव आपको नये अनुबंध दिलाएंगे जिससे आपकी बैंक में जमा राशि में विस्तार होगा। कलाकार , संगीतज्ञ , फिल्म निर्माता , फोटोग्राफर एवं लेखक अपने अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और जो लोग अन्य क्षेत्रो में हैं अगर वह अपने काम में कुछ नवीनता या कुछ रचनात्मकता लाएं तो वो भी आगे बढ़ सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »