23 Apr 2024, 22:50:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 16 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2021 10:13PM | Updated Date: Jul 15 2021 10:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
आप अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारियों से परेशान हैं,लेकिन अभी आपको कोई राहत मिलती दिखाई नही दे रही। सबसे अच्छा यही है की आप शिकायत करना छोड़कर अपने कामों को पूरा करें। जितनी जल्दी पूरा करेंगे ,उतनी ही जल्दी बोझ कम होता जाएगा। लेकिन इसका अर्थ यह भी नही है कि आपको इसे लापरवाही से पूरा करना है। अपना काम कुशलता से पूरा करें और आपको भविष्य में इसका फल अवश्य मिलेगा। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको शारीरिक रूप से थकाने वाले काम करने होंगे और आप इसका हर पल आनंद लेंगे। आप इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और सभी एथलेटिक और खेलों सम्बन्धी गतिविधियों में कमाल का प्रदर्शन करेंगे। आप काफी मेहनत करते हैं और सफलता से जल्दी प्रभावित भी हो जाते हैं,हालाँकि जब तक आहार का ध्यान रखेंगे , इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नही होगा। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
विरोधाभासी ग्रहों की वजह से आज आप विपरीत दिशा में जा सकते है। आप एक निर्णायक निर्णय लेना चाहते है , लेकिन आप काफी सतर्क है और किसी भी तरह का असंतुलन नहीं चाहते। इन विरोधाभासी प्रभावों के कारण आपका प्यार का जीवन काफी दिलचस्प हो जाएगा। इन सब से आपको अपने साथी या अपने रिश्तो पर एक सबक मिलेगा , जो की आपको भविष्य के लिए योजना बनाने में मददगार साबित होगा। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आज आप मे अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए एक स्वाभाविक प्रवृत्ति रहेगी , लेकिन ये स्थिति आपके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी मुसीबत को बढ़ा सकती हैं। तथ्य यह है कि किसी भी वास्तविक इच्छा से प्रेरित न होकर आपके आलसी होने की आदत से आप अधिक कार्य से परहेज कर रहे है। ये समय अधिक जिम्मेदारी लेने व अपने काम में और अधिक रूचि दिखाने का है। कड़ी मेहनत और ईमानदारी के प्रयास आज सफलता एवं पुरस्कार दिला सकते है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »