20 Apr 2024, 01:28:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 15 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2021 11:06PM | Updated Date: Jul 14 2021 11:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज आपके मुख्य शब्द आराम और राहत रहेंगे। आप पिछले कुछ दिनों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब इस मेहनत का आनंद लेने की बारी है ,बहुत बड़ी पार्टी ना रखें। छुट्टी का दिन शांति से बिताएं।  अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
प्रक्रति आपको अपने स्वस्थ्य के क्षेत्र में बदलाव करने का एक मौका दे रही है। आपने अभी हाल में ही एक्सरसाइज और अच्छा खाना शुरू तो किया है पर टुकड़ों में ,आप इसे पूरी तरह नही अपना पा रहे। आज इसे नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लेने के लिए अच्छा दिन है। इसी से आपको अपने मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अपने दोस्तों को बोलें कि जब आप वर्कआउट कर रहे हों तो वे आकर आपका हौसला बढायें ,आपको प्रेरित करें। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आपका पार्टनर आज कोई एडजस्टमेंट या सेटलमेंट करने के मूड में नही है इसलिए आपको अपने अहंकार को नियंत्रण में रखना होगा। बेहतर होगा कि आप कोई विवाद उपजाने वाले मुद्दे न उठायें। आज छोटी मोटी कहासुनी भी बड़े विवादों का रूप ले सकती हैं क्योंकि आपके पार्टनर आपसे भी अधिक उग्र स्वभाव में हैं। अगर आप बड़े उलटफेर से बचना चाहते हैं तो आपको रोमांटिक मामलों में भी सावधान रहना होगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
एक छोटा लेकिन बेहद आकर्षक अवसर आज आप के लिए खुलने की संभावना है। निर्माण या अचल संपत्ति के कारोबार में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। हालांकि, अगर आप समय पर निर्णायक कार्रवाई करते है तभी आपको लाभ मिलेगा। अगर आप समय बर्बाद करेंगे तो अवसर आपके हाथ से निकल जाएंगे। संपत्ति से संबंधित ऋण भी आज मंजूर होने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »