20 Apr 2024, 03:46:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 14 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2021 9:48PM | Updated Date: Jul 13 2021 9:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है। आपको जीवन में आने वाली चीजों के प्रति अधिक जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा। आप अपने पहले तय किये गया कार्यक्रम के अनुसार नही चल पायेंगे क्योंकि आपको कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ सकता है। इस अप्रत्याशित घटना के कारण आपके छोटी अवधि के लगभग सभी कार्य प्रभावित होंगें। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अगर पिछले कुछ समय से आप अपने वजन को लेकर परेशान हैं तो आज आपको कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। संतुलित भोजन और एक्सरसाइज का एक स्वास्थ्यकर कार्यक्रम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अगर आप अपने इस कार्यक्रम में आसपास से किसी की मदद और सलाह ले सकें तो आपकी सफलता की संभावना काफी हद तक बढ़ जायेगी। आप आज ऊर्जा और आशा से भरे महसूस करेंगे। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आप काफी भावनात्मक हैं और संभावना है कि आपको अपने जैसे ही कोई भावनात्मक और उत्साही बन्दा भी मिल जाए लेकिन आपको उसके साथ नही चलना है क्योंकि उससे आपके हाथ निराशा ही लगेगी। ये तो आपको पता ही है कि आकर्षण भी चुम्बक के विपरीत ध्रुवों में ही होता है। आप अपनी अपेक्षाओं को थोडा कम करें और अपने स्तर के लोगों के साथ ही दोस्ती बढाने की उम्मीद करें। हो सकता है आप बाद में उनके साथ बिज़नेस भी कर पायें। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
यह आप के लिए एक महान दिन है! आप दूसरों को अपने विचारों और अवधारणाओं को पेश करने के लिए इस अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हो सकता है की आपकी मासूमियत और ईमानदारी, व्यंग्य और आक्रामकता के रूप में लोगो को लगे क्यों की लोग आप से ज्यादा परिचित नहीं हैं। इसलिए सावधान रहे क्यों की हो सकता है , स्थितिया उस अनुपात में आपका साथ न दे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »