28 Mar 2024, 17:35:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2021 8:25PM | Updated Date: Jul 9 2021 8:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे। कोई आपकी उदारता से प्रभावित होकर दिन के अंत तक आपसे अपनी भावना का इजहार कर सकता है हालाँकि अभी भी आपके मन में कडवे अनुभव भरे हुए हैं। लेकिन अब समय आ गया है की आप सारी नकारात्मकता को दूर करके एक नयी शुरुआत करें। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
यह समय कुछ जबरदस्त शारीरिक मेहनत वाली गतिविधि करने का है।  वजन उठाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।  अगर आप किसी अथ्लीट कार्यक्रम या ट्रेनिंग कार्यक्रम के बारे में शामिल होने के बारे में निर्णय नही ले पा रहें हैं तो निश्चिंत होकर शामिल हो जाएँ,आपको अच्छे स्वास्थ्य और ऊर्जा की अनुभूति होगी।  एक्सरसाइज से आपको खुद की भावनाओं को भी अच्छे से समझने में मदद मिलेगी और इससे आप अपने जीवन में किसी सम्बन्ध या करियर के बारे में स्पष्ट सोचकर महत्वपूर्ण फैसला ले पायेंगे। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आज अपने साथी के साथ बाहर जाने का उपयुक्त समय है। इस समय का कुछ हलकी फुलकी बातो से आनंद ले। किसी तरह की प्रतिबद्धता से बचे। साथ ही साथ अपने साथी की भावनाओ को तोलने की कोशिश न करे। आपका साथी भी जश्न के मूड में है और किसी तरह की प्रतिबद्धता से बचने की मुद्रा में है। हालाँकि अभी सब कुछ थोड़ा जल्दबाजी होगी। आपका ये रिश्ता बहुत गहरा हो कर फ़ैल सकता है या एक सिटी की तरह बजने के बाद टाय टाय फिस हो सकता है। अच्छे समय का आनंद उठायें। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
घर्षण एवं विचारो की असमानता आप और आपके साथी के बीच विकसित होने की संभावना है, लेकिन आपको अपने विचारो से नहीं हटना है और उसी के साथ रहना है , लेकिन आप चिंता न करे क्यों कि ये स्थिति एक स्थायी मनमुटाव को जन्म नहीं देगी। हालाँकि आपके साथी के साथ आपका थोड़ा मनमुटाव हो सकता है , लेकिन जब ये पता चलेगा की जो आपने किया वह आपने सही सोच कर किया था तो आपको अपने साथी से और अधिक सम्मान मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »