20 Apr 2024, 04:11:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2021 8:24PM | Updated Date: Jul 9 2021 8:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन तारीफ और प्रशंसा से भरा रहेगा। आपके बेहतरीन कामों के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं। आपकी सच के साथ बने रहने की खासियत से आप अपने से प्रतिस्पर्धा करने वाले कई लोगों के रोल-मॉडल बन पायेंगे। आज कोई फैसला कार्यान्वित करने से पहले एक बार फिर से सोच लें। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको आलस सा महसूस होगा लेकिन यह बिलकुल स्वाभाविक है क्योंकि आप पिछले कई दिनों से बहुत ही तेज गति से काम कर रहे हैंǀआपको अपनी टांगों में थोडा बहुत खिंचाव या दर्द महसूस हो सकता है,यह सब अत्यधिक भागदौड़ का नतीजा है। इसीलिए आज अपनी शक्ति को वापस पाने के लिए खूब आराम करें और अच्छा खाना खाएं। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आपकी किसी आकर्षक अजनबी से अजीब और छोटी सी मुलाकात हो सकती है ,आप आसानी से अपनी मीठी बातों और आकर्षण से उन्हें अपनी तरफ खीच पायेंगे और उनके साथ इन्वोल्व भी हो जायेंगे लेकिन ऐसे संबंधों को किसी रिश्ते में तब्दील होने की उम्मीद मत कीजिये।  कोई गहरा अर्थ तलाश करने की जरुरत नही है।  फ़्लर्ट का मौसम है और आप अभी इसका मजा ले सकते हैं। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
ये समय महान प्रभाव के लोगों के साथ वार्तालाप करने के लिए अति उत्तम है। आप इन लोगो से जितना संवाद बढ़ा पाये बढ़ाये , क्यों की एक बेहतर जगह तक पहुँचने के लिए या अपने वर्तमान स्थिति का उन्नयन करने के लिए ये बहुत जरुरी है। आप अभी काफी दुविधा में है की ये अवसर आपकी धन वृद्धि कर सकते है की नहीं या आप उन्हें पकड़ पाएँगे की नहीं , लेकिन आप उम्मीद का दामन न छोड़े और अपने मकसद के लिए प्रयास करना जारी रखे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »