29 Mar 2024, 20:46:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2021 8:22PM | Updated Date: Jul 9 2021 8:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
भाग्य आपकी वित्तीय स्थिति पर मुस्कुरा रहा है और अधिक कमाई के कारण आप के खर्चे भी बढ़ गए हैंǀअब समय आ गया है की आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। अब फिजूलखर्ची से बचना होगा। आपके परिजन या किसी करीबी के साथ ऐसा कुछ होगा कि आपके भीतर भी उससे अशांति आएगी। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जहां तक आपके स्वास्थ्य और फिटनेस रूटीन का सवाल है ,आप कुछ दिनों से लापरवाही कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि आप वापस ट्रैक पर आ जाएँ नही तो आपने अपनी फिटनेस को लेकर जो-जो प्रयास किये हैं वे सब व्यर्थ हो जायेंगे। हालाँकि यह भी ध्यान रखें कि इसे लेकर खुद को बहुत अधिक परेशान नही करें नही तो जल्दी ही आपका जोश ख़त्म हो जाएगा। सब चीजों को लय में वापस आने के लिए केवल जिम में 30 मिनट बिताना काफी होगा। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आज आप नई दोस्ती और नए विस्तार के माध्यम बनाएंगे। आप एक खुशहाल भरी मुद्रा में रहेंगे और आपका हास्य भरा अंदाज दूसरों को प्रभावित भी करेगा। जो आप आज दोस्त बनायेंगे , वो आगामी वर्षो में बहुत बहुमूल्यवान साबित होगा परन्तु हो सकता है , अभी यह प्रतीत न हो। आप एक सहायक की मुद्रा में हैं और अपने मित्रों और परिवार की भरसक मदद करने के लिए तैयार हैं।
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन जो लोग सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करते है उन्हें आगे बढ़ने के अच्छे अवसर एवं पदोन्नति मिल सकती है। अगर आपने सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी के लिए आवदेन किया हुआ है तो आपको शुभ सन्देश मिल सकता है। ये समय किसी दूसरी नौकरी जैसे की प्रशासनिक कार्यो के आवेदन के लिए भी अछा है अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से खुश नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »