28 Mar 2024, 22:02:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2021 8:46PM | Updated Date: May 31 2021 8:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
दिन की शुरुआत उलझन से होगी। आज कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपके बचाव में आयेगा,आपका मार्गदर्शन करेगा। आप उसकी नेक सलाह मान सकते हैं। आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं। दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा,दोस्तों के साथ समय बीतेगा। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज रोड पर छोटी –मोटी दुर्घटना होने की काफी आशंका बनी हुई है। इसीलिए गाडी चलाते हुए या गली पार करते हुए काफी सावधान रहें क्योंकि टक्कर हो सकती है। यहाँ तक कि अगर आप सावधान भी हैं तो भी आपको औरों की लापरवाही से चोट लग सकती है। इसीलिए रक्षात्मक तरीका अपनाएँ। आज थोड़ी सी अतिरिक्त सावधानी रखने से आप बहुत बड़ी परेशानी से बच जायेंगे। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने पार्टनर के ही भले के लिए उनसे किसी बात पर कहासुनी करनी पड़ सकती है। हो सकता है कि उन्हें आपकी बात अच्छी न लगे लेकिन आपको उन्हें अपनी बात समझानी होगी। इस बात को बहुत अधिक लम्बा न खीचें नही तो बात बिगड़ भी सकती है। शांति से पेश आयें ,शाम को आपके सुलझे हुए व्यवहार के कारण आपको अपने पार्टनर से और भी अधिक सम्मान मिलेगा। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र से संभंधित कार्य में अपने मित्रो और सहकर्मियों से सहायता मिल सकती है। आप उनको अपना आभार देना न भूले और बदले में आप भी समय पड़ने पर उनकी सहायता करे। धन एवं नकदी प्रवाह में सुधार आयेगा। इस दिन आपको अपने अनावश्यक खर्चो पर भी लगाम लगानी होगी क्योकि आप अछा कमाएंगे पर साथ साथ आपके खर्चे घटाने आपके लिए मुश्किल होंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »