29 Mar 2024, 15:18:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2021 8:37PM | Updated Date: May 31 2021 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
पिछले कुछ समय से आप जिस असंतुष्टि के दौर से गुजर रहे हैं,अंतत अब उससे बाहर आ पायेंगे। आपको खुद ही पता चल जाएगा कि आपने जीवन में अपना उत्कृष्ट प्राप्त कर लिया है और अब अपने सपने पूरे करने के लिए भी कोशिश कर सकते हैं। आप यह भी समझ पायेंगे कि अपने काम और अपनी सेहत दोनों को बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव करने जरूरी हैं। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत कुल मिलकर अच्छी ही है। लेकिन जैसे जैसे काम के मामले में आपकी जिम्मेदारियां बढती जायेंगी आपको अपने स्वास्थ्य और खाने का और अधिक ख्याल रखना होगा। अपने खाने में सब तरह के विटामिन खासकर ए ,ई और सी शामिल करें। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। कई गिलास पानी भी पीयें। इससे आप पानी की कमी से बचेंगे और सक्रिय रह पायेंगे। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको थोडा खुलना पड़ेगा। अपने साथी के साथ रोमांस और छोटी छोटी खुशियाँ देने वाल वक्त बिताएं, आज के दिन गंभीर मुद्दों को उठाकर एक तरफ रख दें। वास्तव में आपका सम्बन्ध काफी प्रगाढ़ है। आपको इस समय का प्रयोग कुछ हलके फुलके और मनोरंजक कार्यकलापों के लिए करना चाहिए। ऐसा करते हुए भी एक दुसरे के साथ रहने का आनंद लें। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं और सामाजिक कार्यो में भी भाग लेते रहे है। आज आपके इन गुणों की बहुत सराहना की जाएगी और उनके लिए पुरस्कार भी दिया जाएगा। आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए अदभुत सलाह भी मिल सकती है और आप वो सब पा सकते है जो अपने बलबूते पर पाना इतना आसान नहीं था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »