संचार और बुद्धि का प्रतीक बुध ग्रह 02 मई को वृष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में यह 22 मई तक रहेगा। इसके बाद यह अपनी स्वराशि मिथुन में जाएगा। बुध के वृष राशि में गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर शुभाशुभ रूप में पड़ेगा।
मेष राशि- द्वितीय भाव में बुध का गोचर आपकी संवाद शैली को मजबूत करेगा। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। अगर रुका हुआ पैसा है तो वह आपके पास आएगा। इस समय आप अपने धन की बचत कर पाने में कामयाब हो सकते हैं।
वृषभ राशि- बुध का गोचर आपकी राशि में होगा। इस दौरान आपको बढ़िया परिणाम मिलेंगे। लाभ होने की प्रबल संभावना है। यहां बुध के साथ सूर्य समाज में आपको मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा दिलाएगा। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि- इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। द्वादश भाव में बुध आपके खर्चों को बढ़ाएगा। ऐसे में आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। परंतु दूसरी ओर अपने शत्रुओं पर हावी होंगे। नौकरी-पेशे में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि- बुध का गोचर आपके लिए अच्छा होगा। बुध आपके एकादश घर में प्रवेश करेगा। जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। इस दौरान आप कोई शुभ समाचार भी प्राप्त कर सकते हैं। अपने अहं पर काबू रखें। घर में बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
सिंह राशि- यह अवधि आपके लिए शुभ होगी। इसमें बुध आपके दशम भाव में जाएगा और यह कार्यक्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगा। इस दौरान आपको न केवल कार्य क्षेत्र में बल्कि समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी।
कन्या राशि- बुध का गोचर आपके नवम भाव में होगा। आप समाज कल्याण के कार्य में बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेंगे। लोगों के हित में कार्य करने से आपको शांति मिलेगी। इस अवधि में आपको अपने गुरुजनों का सहयोग और उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।
तुला राशि- आपके अष्टम भाव में बुध का गोचर गूढ़ विज्ञान विषय में आप रुचि लेंगे। रहस्यों को जानने की इच्छा तीव्र होगी। इस दौरान आपके ननिहाल पक्ष को किसी तरह की आर्थिक हानि हो सकती है। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
वृश्चिक राशि- आपके सप्तम भाव में बुध का गोचर उत्तम रहेगा। सप्तम भाव विवाह और जीवन में होने वाली सभी तरह की साझेदारियों का बोध कराता है। इस भाव में बुध के होने से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप स्वयं को खुशकिस्मत समझेंगे।
धनु राशि- षष्टम भाव में बुध का गोचर आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस दौरान शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे। विरोधियों के षड्यंत्रों से आपको सावधान रहने की जरुरत है। इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपके पास होने की संभावना है।
मकर राशि- बुध का गोचर आपके पंचम भाव में होगा। संतान की सेहत का ध्यान रखें। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई की चिंता होगी। वहीं प्रेम संबंधी मामलों में भी धैर्य से काम लेना होगा। प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
कुंभ राशि- बुध का गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा। माता जी की सेहत दुरुस्त रहेगी। नौकरी-पेशे के लिए भी समय अनुकूल है। बस अपनी मेहनत को न छोड़ें। आपको लाभ की प्राप्ति होगी। धन बचत कर पाने में सफल होंगे। सुखों में वृद्धि होगी।
मीन राशि- तृतीय भाव में बुध का गोचर आपके शुभ नहीं होगा। आपके साहस और पराक्रम में कमी आएगी। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास कुछ कमजोर दिखाई देगा। छोटे भाई-बहनों के साथ किसी विवाद को लेकर मनमुटाव हो सकता है।