28 Mar 2024, 21:43:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2021 6:37PM | Updated Date: Apr 10 2021 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल

आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे। अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें। दिन शांत और तनावरहित रहेगा। आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें। 

 

मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

आज आप त्वचा और दांत से जुडी तकलीफों से परेशान हो सकते हैं। अपने खाने में खूब साड़ी सब्जी,हरी सब्जियां ,दूध ,फल और दूध से बनी चीजें शामिल करें। एलर्जी की आशंका भी बनी हुई है और ध्यान रखें कि आप एलर्जी करने वाली सभी चीजों से दूर रहें। अपनी सेहत और सुन्दरता को बनाये रखने के लिए शी भोजन और एक्सरसाइज पर ध्यान देना बहुत जरुरी है। 

 

मेष प्यार और संबंध राशिफल

प्रेम से संभंधित ग्रह अपने चरम पर है और इस कारण ये एक रोमांचक और साथ ही दीवानगी से भरा समय होने जा रहा है। इस का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले। अपने साथी के साथ कुछ खास योजना बनाये या उसे आश्चर्य चकित करने के लिए कुछ प्रयास करे और यकीन माने , यही चीज़ बराबर उत्साह के साथ आपका साथी आपको लौटाएगा। ये समय अपने प्यार के जीवन पर पूरा ध्यान समर्पित करने का समय है। 

 

मेष कैरियर और धन राशिफल

आज कई कार्य क्षेत्र के सुनहरे अवसर आपका दरवाजा खटखटायेंगे। आज आपको पदोनत्ति का सन्देश मिल सकता है या नौकरी क्षेत्र में बदलाव के भी आसार है जिसके लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे। आपको ऐसी जगह से सहायता मिल सकती है जिस जगह से आपने कल्पना भी नहीं की थी जो की आपको प्रसन्नता से अभिभूत कर सकती है। आपको ऐसी जगह से भी सहायता मिल सकती है जिसकी आपने कभी सहायता की हो। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »