19 Apr 2024, 03:38:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 06 फरवरी 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2021 12:12AM | Updated Date: Feb 6 2021 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
आज आपको कुछ चौंकाने वाली बातें पता चलेंगी। लेकिन चिंता ना करें,सब अच्छी खबरें होंगी। जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे,वे आज पूरी होने वाली हैं। जिन कोशशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे,वे अंतत आज सफल होंगी। इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं ,हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको यह समझना होगा कि आपको स्वस्थ रहने और युवा दिखने के लिए जंक फूड से दूरी बनानी होगी। आप पिछले कुछ दिनों से सामान्य से भी अधिक जंक फूड का सेवन कर रहे हैं। आपको तुरंत खुद पर नियंत्रण करना होगा। आज ही अपने मेनू से जंक फूड हटा दें। इसके स्थान पर,खूब फायबर युक्त खाना खाएं। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपनी लव लाइफ के बारे में कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं , हालाँकि आप दिल से ऐसा नही करना चाहते लेकिन तब भी यह समय ऐसा करने के लिए सबसे अच्छा है। इस बात का फैसला केवल आपके हाथ में है कि आप पिछली बातों से अपनी संकल्प शक्ति को मजबूत होने देंगे या उसके कारण अपने आत्मविश्वास को कमजोर पड़ने देंगे। आप जिस तरीके से अपने पिछले समय को समझेंगे , उससे काफी हद तक आपका फैसला प्रभावित होगा। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
ग्रहों की ऊर्जा के प्रभाव के तहत आज आप अपने भीतर की आवाज सुनने के लिए सक्षम हो पायेंगे। इन आवाजों के गहरे अर्थ को आप समझने की कोशिश करे। अगर आप उन्हें समझ लेते हैं, तो आप आसानी से काम कर पायेंगे। इसके अलावा, स्पष्ट रूप से अपने आप को व्यक्त करने में संकोच न करे। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करें और घुमा फिराकर कहने से बचे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »