29 Mar 2024, 03:23:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 19 जनवरी 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2021 12:42AM | Updated Date: Jan 19 2021 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
दिन शुरुआत में बहुत अच्छा,बाद में थोडा व्यस्त रह सकता है। घर पर कोई बीमार पड़ सकता है और आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा। आपको सहकर्मियों या दोस्तों से खुशी मिलेगी और आप आने वाले समय में उनके साथ समय बिताने की योजनायें बना सकते हैं। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन आपके स्वास्थ्य और फिटनेस कार्यक्रम में बदलाव के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आप आज नयी शारीरिक एक्सरसाइज और दुसरे कार्यकलाप शुरू कर सकते हैं। आज आपमें अपने स्वास्थ्य की विशेष देखभाल का जोश देखने को मिलेगा हालाँकि आपको यह भी समझना चाहिए कि आपका मानसिक स्वास्थ्य काफी हद तक शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा है और एक में दिक्कत होने पर दूसरा ठीक नही रह सकता। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
जो किसी के साथ सम्बन्ध में हैं उनके निजी जीवन में एक नया दौर आने वाला है। आप या तो शादी कर सकते हैं या लिव- इन में रहने की योजना बना सकते हैं। इन दोनों ही स्थितियों में आपको काफी निवेश करना पड़ेगा क्योंकि घर को रि –मॉडल करने की जरुरत होगी। जो अकेले हैं , उन्हें कोई अन्तरंग और मजेदार आदमी आज मिल सकता है। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आपको अपने सहकर्मियों के साथ सतर्कता बरतनी जरुरी है। कुछ तर्क वितर्क और विवाद के कारण आपके दफ्तर का माहौल ख़राब हो सकता है इसलिए बेफाल्तू के वाद विवाद से अपने को बचाकर रखे। आज के दिन कुछ क्षेत्रों में उच्च अधिकारीयों से आपके विचार अलग हो सकते है हालाँकि धातु या कृषि उत्पाद में निवेश आप के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »