18 Apr 2024, 08:33:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 02 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2020 12:13AM | Updated Date: Dec 2 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज आप आवेगी मूड में हैं ,किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है , लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे,आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जीवन के अन्य क्षेत्रों के अनसुलझे मुद्दों से आपकी सेहत भी प्रभावित होगी। आपने शायद इस पर ध्यान नही दिया है लेकिन काम और रिश्तों के तनाव के कारण आपको सोने,आराम करने में समस्या आ रही है। पेट की परेशानियां भी हैं। इसका समाधान यह है कि आप इसे शारीरिक समस्या ना मानकर अपने मानसिक तनाव से राहत पाने की कोशिश करें। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके सम्बन्ध को एक नया रूप मिलेगा। आप पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे और आपको उनकी कुछ नई खूबियाँ भी पता चलेंगी जिससे आपकी ख़ुशी दुगुनी हो जायेगी। आप उनके प्रति बेहद लगाव महसूस करेंगे और आगे चलकर उनके साथ विवाह का फैसला भी ले सकते हैं। हालाँकि कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं , उनसे आपको सावधान रहना होगा। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
काम का दबाव आप पर बढ़ेगा और आप उन चीजो से दूर हो सकते है जिन को करने में आपको आनंद आता था। आपको आराम करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पायेगा इसलिए आपको जीवन की छोटी बातों से आनंद लेना होगा। ये बहुत ही संतोषजनक और आपके सामान्य प्रयास की तुलना में कम खर्चीला साबित होगा , इसका अर्थ है की आज कुछ अनावश्यक खर्चो पर आप बचत कर पायेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »