20 Apr 2024, 01:51:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 30 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 12:08AM | Updated Date: Nov 30 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आज आप आवेगी मूड में हैं ,किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है , लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे,आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको किसी भी मैदान में बिना सोचे-समझे कूद पड़ने की जगह सब पहलुओं के बारे में संवेदनशील होकर अपने दिमाग को संतुलित करके सोचना होगा। आपके लिए फंतासी का समय है,आपके लिए यह समय रोमांस और मजे करने का है। अगर आप रोमांस में अपनी कल्पना का प्रयोग करेंगे तो बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन अपनी कल्पना को रोमांस तक सीमित रखें,ऑफिस में आपको इसके अच्छे परिणाम नही मिलने वाले। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आप अचानक अपने भीतर काफी आत्मविश्वास महसूस करेंगे और आपको अपने रोमांटिक सम्बन्ध के मामले में भी अपनी अलग पहचान को समझने की जरुरत है। आपको यह समझ आने लगेगा कि मर्यादित सीमाओं से वास्तव में सम्बन्ध में और मर्यादा और सम्मान आता है। आप पहली बार अपने आप से ये सीमाएं लागू करने की सोचेंगे। इस बारे में आपकी सोच काफी स्पष्ट है कि आपको अपने रिश्ते में क्या नही चाहिए ?
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज आप अपने वित्त के संबंध में दुविधा की स्थिति में रहेंगे। विरोधाभासी ग्रहों के प्रभाव की वजह से अलग अलग दिशाओं में आपका अंतर्मन भागेगा। आप महंगी खरीदारी के बारे में सोचेंगे , लेकिन आखिरी समय में अंतिम निर्णय लेने में आपको मुश्किल हो सकती है। इस तरह की दुविधा आपके निवेश में भी प्रतिबिंबित होगी। यह आप के आस पास के लोगों को भी प्रभावित और असहज करेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »